क्या आप बोर्डिंग हाउस के मकान मालिक या किरायेदार हैं?

यहां कुछ सबसे प्रमुख युक्तियां दी गई हैं

  • क्या घर में सही जगहों पर चालू (काम करने वाले) स्मोक अलार्म लगे हैं?
  • क्या प्रत्येक बेडरूम के दरवाजे पर काम करने वाले तालों से घर सुरक्षित है?
  • क्या घर दीवारों, खिड़कियों, दरवाजों और छतों में छेद या दरारों से मुक्त है?
  • क्या बाथरूम और रसोई में एक काम करने वाला एक्सट्रैक्टर पंखा (निष्कर्षक) है?
  • क्या घर में छत और अंडरफ्लोर इन्सुलेशन (फर्श के नीचे गर्मी को रोकने का साधन) है?
  • क्या घर गर्म और सूखा है?
  • क्या घर की मुख्य बैठक वाले इलाके में एक स्थिर या स्थायी हीटर है?
  • क्या घर दिखाई देने वाली फफूंदी और नमी की गंध से मुक्त है?
  • क्या साझा सुविधाएं स्वच्छ और कीटाणुओं से मुक्त हैं?
  • क्या प्रत्येक किरायेदार और मकान मालिक के बीच (सभी आवश्यक बयानों सहित) एक हस्ताक्षर किया हुआ लिखित किरायेदारी समझौता है?
  • क्या सभी के पास आपातकालीन निकासी प्रक्रियाओं और घर के नियमों की एक प्रति है? क्या वे घर में प्रदर्शित हैं?
  • यदि किरायेदार द्वारा बॉन्ड का भुगतान किया गया था तो क्या उन्हें उसकी एक रसीद दी गई थी?
  • यदि किरायेदार द्वारा 1 सप्ताह से अधिक अवधि के बॉन्ड का भुगतान किया गया है - तो क्या यह टेनेन्सी सर्विसिज (किरायेदारी सेवा) के पास दर्ज है?
Rating form

Did you find this information helpful?